फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में लीची के बागान से मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Dec 2025 03:34 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव में लीची के बागान से 37 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। सड़क हादसा या हत्या, दोनों पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में एक व्यक्ति का शव लीची के बागान से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव का है। ग्रामीणों ने बागान में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बेलसर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच के लिए आवश्यक सैंपल एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के झीटकहियां गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश्वर सिंह के पुत्र सुभाष नंद सिंह (37) के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मृतक विवाहित थे, लेकिन उनकी पत्नी लंबे समय से उन्हें छोड़कर अलग रह रही थी। उनके बच्चे भी उनके साथ नहीं रहते थे। सुभाष नंद सिंह अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहकर मजदूरी का काम करते थे।

विज्ञापन


पढे़ं; सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों की दर्दनाक मौत, हाईवा के चपेट में आने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि घटनास्थल मृतक के घर से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। इस मामले में सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल ने बताया कि बेलसर जयराम गांव में एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि यह सड़क दुर्घटना का मामला हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने यह भी कहा कि हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और इस एंगल से भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें