फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन विवाद में सौतेले भाई का खूनी हमला, भाई-भाभी व भतीजे को चाकू मार किया घायल; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 06:42 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव में भूमि विवाद में सौतेले भाई ने चाकू से हमला कर भाई, भाभी और भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी मैनुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव में भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सौतेले भाई ने अपने ही परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला कर भाई, भाभी और भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तकिया गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। इस संबंध में घायल महमूद आलम ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि आरोपी उनका सौतेला भाई है और दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसका मामला पहले से शिकारपुर थाने में दर्ज है।

पढ़ें: आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, बीते दिन मैनुद्दीन अंसारी अचानक उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और पुत्र को भी आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी मैनुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें