सीतामढ़ी जिले में शनिवार तड़के एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला (वार्ड नंबर-5) में खेत की रखवाली के लिए गैरकानूनी तरीके से बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से एक ही गांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
भैंस खोजने के दौरान हुआ पहला हादसा
घटना शनिवार सुबह लगभग 4:00 से 4:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि इसराइल मंसूरी की भैंस खूंटे से खुलकर पास के खेतों की तरफ चली गई थी। जब वह अपनी भैंस की तलाश में निकले, तो गलती से इंदल पासवान नामक किसान के खेत में पहुंच गए। तड़के अंधेरा होने के कारण इसराइल को खेत के चारों ओर सुरक्षा के तौर पर बिछाया गया नंगा तार दिखाई नहीं दिया और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पति को बचाने और खोजने में गई अन्य जानें
पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई
सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान खेत से दो जंगली सूअरों के शव भी मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि फसल को बचाने के लिए खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार लगाया गया था।
घटनास्थल पर जुटी भीड़।