फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो यवकों की मौत; एक की हालत गंभीर

Mon, 15 Dec 2025 01:15 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड में सहोरवा गांव के पास देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मुसरनिया गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद दुखी परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत सहोरवा गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरनदाहा राजवाड़ा पंचायत के मुसरनिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक किसी काम से बाहर गए थे और देर रात एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहोरवा गांव के पास पुल पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दो युवकों को मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: रात के अंधेरे में सरकारी एंबुलेंस से मरीजों की हेराफेरी, प्राइवेट अस्पताल भेजने की कोशिश क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही मुसरनिया गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें