फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'सरकार पैसा नहीं देती, बिना शराब पिए पोस्टमार्टम न होता... 2 हजार मिलेगा तभी होगा', बयान पर मचा बवाल

Mon, 18 Aug 2025 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar हNews: सीतामढ़ी के सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम स्टाफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्टाफ पोस्टमार्टम करने के एवज में रिश्वत मांगता दिख रहा है। वहीं, इस दौरान शराब पीने की बात ने माहौल को और गर्मा दिया। जानें माजरा...।
विज्ञापन
शव के पोस्टमार्टम के लिए घूस मांगता सरकारी अस्पताल का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के सदर अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पताल की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में पोस्टमार्टम करने वाला कर्मी मृतक के परिजनों से खुलेआम पैसे की मांग करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पोस्टमार्टम कराने के बदले दो हजार रुपये की मांग की गई।

विज्ञापन

 
घूस मांगने वाले ने खुद को बताया पोस्टमार्टम कर्मी
वायरल वीडियो में आरोपी खुद को शंकर मल्लिक का दामाद मधु मल्लिक बताते हुए दावा करता है कि सीतामढ़ी से लेकर शिवहर तक पोस्टमार्टम हम ही करते हैं। जब परिजनों ने आपत्ति जताई और कहा कि सरकार इस काम के लिए पहले से वेतन देती है, तो उसने बेहिचक कह दिया कि सरकार कोई पैसा नहीं देती।

यह भी पढ़ें- Bihar: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राजद MP-MLA के बॉडीगार्ड आपस में भिड़े, फिर जो हुआ किसी को उम्मीद न थी
विज्ञापन

 
शराब पीने की बात ने किया माहौल गरम
इसी दौरान उसका एक साथी भी मौके पर पहुंचा। लोगों ने शिकायत की कि मधु मल्लिक शराब पीकर बदतमीजी कर रहा है। इस पर उसने सफाई देते हुए कहा कि बिना शराब के नशे में काम होता ही नहीं है। यह सुनकर परिजन और ग्रामीण गुस्से में आ गए और हंगामा शुरू हो गया।
 
चार हजार की मांग से बढ़ा विवाद
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में चार हजार रुपये मांगे गए थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कर्मी ने पलटकर कहा कि सिर्फ दो हजार रुपये ही चाहिए। गुस्से में आकर उसने यहां तक कह डाला कि पोस्टमार्टम का चार्ज 10 हजार रुपये है, दीजिएगा। इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो शव वापस ले जाना होगा।
 
इंचार्ज के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला
काफी देर तक चले हंगामे के बीच आखिरकार पोस्टमार्टम विभाग का इंचार्ज मौके पर पहुंचा। उसने हस्तक्षेप करते हुए परिजनों को आश्वस्त किया और शव को पोस्टमार्टम कक्ष में ले जाने का निर्देश दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Cyber Crime: साइबर ठग ने सीएम का OSD बनकर SP को किया कॉल, SHO की पोस्टिंग के नाम पर करने लगा यह हरकत; जानें
 
सोशल मीडिया पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है। आमजन का कहना है कि जहां परिजन पहले से ही दुख में हैं, वहां अस्पताल कर्मियों की इस तरह की हरकतें अमानवीय और शर्मनाक हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें