फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व सांसद आनंद मोहन बोले- मेरा बेटा कुंभ में जाकर संन्यास नहीं लिया है, डंके की चोट पर चुनाव लड़ेंगे

Mon, 27 Jan 2025 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार सुबह शिवहर से पूर्व सांसद आनंद मोहन पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान मोहन ने बेटे चेतन आनंद के चुनाव लड़ने की बात पर भड़क गए और कहा कि वह कुंभ जाकर संन्यास नहीं लिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आनंद मोहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बेटे चेतन आनंद के चुनाव लड़ने की बात पर भड़क गए। और कहा कि वह कुंभ जाकर संन्यास नहीं लिए हैं, जिस पार्टी की सरकार को बचाया है, उसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि डंके के चोट पर शिवहर से ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, शिवहर सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्योरा मीडिया को दे रहे थे। इसी दौरान सीएम नीतीश के बेटे निशांत के राजनीति में आने की बात पूछी गई। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा को जब इंजीनियर का बेटा इंजीनियर होता है तो नेता का बेटा नेता क्यों नहीं होगा। निशांत का अगर फैसला होगा कि राजनीति में जाना है तो नई पीढ़ी का सब स्वागत करेंगे।

इसी दौरान चेतन आनंद के चुनाव लड़ने की सवाल पर भड़क गए और कहा कि नहीं वह कुंभ जाकर संन्यास ले लिए, कहा कि जिस सरकार को उन्होंने बचाया है, उसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अपने पत्नी के कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान बांध टूटा और भारी तबाही आई, इस दौरान कई जगह टूटने वाला था, जहां पहुंचकर टूटने से बचाया और कुछ जगह टूट है। उनके द्वारा कहा गया कि कुछ लोग जान बूझकर बांध तोड़ देते हैं। ताकि, राहत के नाम कमाई हो।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद लवली आनंद ने कहा कि रीगा चीनी मिल, पुनौरा धाम की विकास, शिवहर से बापूधाम, मोतिहार और सीतामढ़ी से रेल लाइन जोड़ने को लेकर जमीन अधिग्रहण शुरू हो गया है। चुनाव के समय मेरा पांच वादा था, जिसमें तीन पूरा हुआ है और बाकी भी जल्द पूरा कराने के लिए सदन में लगातार आवाज उठा रहे हैं। कहा कि ढाका को जिला बनाने की मांग को लेकर भी आवाज उठाई जा रही है। वहीं, अपने संसदीय क्षेत्र के बैरगनिया, घोड़ा सहान और रीगा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के लिए रेल विभाग को पत्र लिखी हूं, जो जल्द पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें