फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पेड़ से टकराई बाइक, नाबालिग चालक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे तीन किशोर

Tue, 17 Feb 2026 09:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar News: शिवहर जिले के श्यामपुर भट्ठहां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 14 वर्षीय अनमोल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
ईलाज रत घायल, मृतक का फाईल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के श्यामपुर भट्ठहां थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन नाबालिग साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नयागांव पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 2 के समीप नयागांव–फेनहारा मार्ग पर उस समय हुआ, जब चार किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर खेत देखने जा रहे थे।

विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे 14 वर्षीय अनमोल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अनमोल कुमार नयागांव पूर्वी वार्ड संख्या 2 निवासी स्वर्गीय राजेश राम का पुत्र था। बताया जाता है कि उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर भट्ठहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, शिवहर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने अनमोल कुमार को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोर्ट जा रहे मुंशी का शव संदिग्ध हालात में पइन से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क जाम
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
घायलों में 12 वर्षीय आशिक कुमार उर्फ बालवीर (पिता– मनोज राम) को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 12 वर्षीय आशीष कुमार (पिता– विजय राम) का इलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीसरे घायल 14 वर्षीय साहिल कुमार (पिता– मोहन राम) का उपचार शिवहर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें