फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : घूस लेते बड़ा बाबू को दबोचा; आठ हजार रुपये लेने के फेर में किस विभाग के कर्मी को निगरानी ने पकड़ा?

Thu, 14 May 2026 06:43 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar News : कृषि कार्यालय में कार्यरत बड़ा बाबू को अनुदान की राशि दिलवाने के नाम पर आठ हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम इस कार्रवाई से शिवहर जिला समेत तिरहुत प्रमंडल के सरकारी दफ्तरों में चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
लाल घेरे मे बिजेन्द्र गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले में बुधवार की शाम निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू (प्रधान लिपिक) बिजेंद्र कुमार गिरी को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी जिला कृषि कार्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष से की गई। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


थ्रेसिंग फ्लोर योजना की अनुदान राशि में खेल
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा बाबू बिजेंद्र कुमार एक महिला लाभुक से थ्रेसिंग फ्लोर योजना की अनुदान राशि जारी करने के एवज में 8,000 रुपये की मांग कर रहे थे। महिला ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। निगरानी टीम आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: किन शिक्षकों के खाते में शिक्षा विभाग ने डाले ढेर सारे रुपये? अब अधिकारी ने पत्र जारी कर बताया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में राजस्व कर्मचारी को भी पकड़ा गया था
नगर थाना अध्यक्ष ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस घटना के बाद कृषि विभाग समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में चर्चा तेज हो गई है। यह हालत तब है, जब इसी वर्ष पूरनहिया प्रखंड में भी राजस्व कर्मचारी रामप्रीत महतो को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से यह साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें