फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तस्वीर में देखिए कैसे आंधी-पानी से बर्बाद हो गई गेहूं की फसल, मौसम की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता

Thu, 10 Apr 2025 03:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Crop Destroyed by Storm: मौसम की बेरुखी से किसानों के सामने नई मुसीबत आ गई है। बारिश से गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पानी भरे खेत से गेहूं निकालता हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण शिवहर जिले में नमी युक्त हवाएं आ रही हैं।इस कारण मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले में गुरुवार की सुबह मौसम की बेरुखी से किसानों के सामने नई मुसीबत आ गई है। बारिश से गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में जहां एक तरफ किसान गेहूं काटने में लगे हुए थे तो कहीं गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे कि अचानक मौसम ने करवट बदला और झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक ऐसा गांव जहां हर घर में चेचक के मरीज, बीमारी से ग्रामीण हैं डरे-सहमे; स्वास्थ्य विभाग को नहीं खबर

बारिश देख किसान झटपट अपने फसलों को तिरपाल से ढककर बचाते दिखे। खेतों में तैयार गेहूं के अलावा खलिहान पर ही गेहूं की बोझ बारिश के पानी में बर्बाद हो गया। दो दिनों से हल्की बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। इस बार किसानों की नजर गेहूं की फसल पर टिकी थी। वह भी मौसम की भेंट चढ़ता दिख रहा है। सैकड़ों क्विंटल गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं के खेत में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

तेज हवा के संग मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गेहूं और मक्का को भारी नुकसान हुआ है। वर्षा के संग बर्फ गिरने और हवा के कारण खेतों में लगा गेहूं व मक्का फसल के धराशाई होने से किसानों को भारी क्षति हुई है। कुछ जगहों पर फूस और पेड़ ध्वस्त हो गया है। वर्षा से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: कल वज्रपात से 22 की मौत, आज बिहार के मौसम का हाल भी जान लीजिए; क्या आज बारिश होगी?

बताते चलें कि गेहूं के फसल की क्रॉप कटिंग के जरिए फसल आकलन को लेकर गत दिनों डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के द्वारा किए गए थे। कोठियां के किसान ब्रजमोहन साह, अटकोनी के फेकन चौधरी, पुरनहिया के मनीष सिंह, छतौना के राजेश कुमार, देकुली के ललन भारती समेत अन्य किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल तो बर्बाद हुई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। विभिन्न सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें