फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल जा रहे सैलून संचालक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Thu, 14 Nov 2024 12:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

सुनील सैलून बंद करने के बाद अपनी गायघाट थाने के दहिला पट शर्मा के घर के पास से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान में कटरा थाना क्षेत्र के उनचास मोड़ के निकट में घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा मिली कि बाइक सवार की ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सैलून संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया है कि बुधवार देर रात वह सैलून बंद कर अपने ससुराल कटरा थाना क्षेत्र के जजूआर जाने के दौरान में घायल अवस्था में मिला। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान में मौत हो गई। मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के सुनील कुमार ठाकुर 27 वर्ष के रूप में की गई है। घटना कटरा थाना क्षेत्र में हुई है। वहीं, अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए बाइक से जा रहे थे।

विज्ञापन


वहीं, घटना को लेकर परिजन ने बताया कि सुनील देर रात सैलून बंद करने के बाद अपनी गायघाट थाने के दहिला पट शर्मा के घर के पास से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कटरा थाना क्षेत्र के उनचास मोड़ के निकट में घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा मिली कि बाइक सवार की ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के द्वारा पहुंचकर घायल सुनील कुमार को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान में मृतक की जेब से मोबाइल और वोटर कार्ड भी बरामद किया गया, जिससे कि उसकी पहचान किया गया था। इस घटना की सूचना पर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और शव देखकर चीत्कार मारकर रोने लगे। वहीं, उसकी पत्नी और बच्चे थे, जिसमें दो लड़की और एक लड़का था। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, इस दौरान मां रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। बार-बार कहती थी कि अब कौन होगा हमारे बुढ़ापे का सहारा, हमारा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर कटरा थाना की पुलिस ने कहा कि गायघाट थाना क्षेत्र के दहिला पट शर्मा निवासी रमेश ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ठाकुर के रूप में की गई। वह सड़क के किनारे घायल पड़े हुए थे। डायल 112 के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई है। मृतक भी अपने घर से ससुराल जा रहा था और वहां उसके पत्नी और बच्चे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें