वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर मुबारक पंचायत के वार्ड संख्या 1 चकदादन गांव के बगीचे में फंदे से एक युवक का शव लटका मिला है। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में जांच में जुट गए।
खबर के मुताबिक, चकदादन गांव के राजेश्वर भगत का 25 वर्षीय पुत्र विनय कुमार उर्फ भजन का शव अपने घर से 100 मीटर दूर आम के बगीचे में प्लास्टिक के फंदे से आम के पेड़ से लटकी हुई स्थानीय लोगों ने देखा। उसके बाद डायल 112 को लोगों ने सूचना दिया। डायल 112 मौके पर पहुंच स्थानीय थाना को भी सूचना दिया। घटना स्थल के आसपास पानी के बोतल और नमकीन और डिस्पोजल गिलास व सिगरेट की तिल्ली भी मिली है, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह हत्या किया गया है।
वहीं, मृतक के बड़े भाई विजयराय का कहना है कि मेरे भाई की हत्या की गई है। घटना स्थल पर प्रभारी थाना अध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की शादी दो साल पहले बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धबोली गांव में शिम्पी कुमारी के साथ हुई थी, जिससें एक छह महीने की दुधमुंही बच्ची अनन्या कुमारी है। मृतका की मां जानकी देवी पुत्र के शव के पास बेसुध हो बार-बार बेहोश हो रही है। पूरे परिजनों के रोने से पूरा इलाका गमगीन है।