बिहार के भोजपुर जिले में कोईलवर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के निकट गुरुवार दोपहर में ऑटो पलटने से चार व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें राघोपुर थाना (वैशाली) क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत नयकीपरा टोला के रहने वाले मनोज महतो के सात वर्षीय पुत्र अजीत कुमार, सरायपुर छैकियां निवासी सुहागी देवी की मौत हो गई। मनोज महतो की पत्नी अनीता देवी रायपुर पंचायत छैकिया गांव निवासी किशन महतो के पत्नी प्रमिला देवी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि दो मृतक पटना जिला और दो वैशाली जिला गंगा ब्रिज थाना छौकियां गांव निवासी शिवनंदन महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुहागी देवी, राघोपुर थाना क्षेत्र फतेहपुर पंचायत नयकापारी गांव निवासी मनोज महतो के सात वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में पहचान हुई है। बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा सभी मृत व्यक्ति को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। नएकापरी गांव में अजीत कुमार के मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को अनीता देवी अपने पुत्र अजीत कुमार और प्रमिला देवी दाउदपुर पटना दानापुर निवासी अपनी बहन के पुत्र के मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतास के गुप्ता धाम गई हुई थी। ऑटो से मुंडन कर लौटने के दौरान भोजपुर आरा कोईलवर थाना क्षेत्र राजपुर गांव के निकट ट्रक वालों ने धक्का मार दिया। ऑटो में सवार अजीत कुमार की मौत एवं अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जाता है कि मृतक के पिता मनोज महतो करीब दो महीने पहले गोवा में काम धंधा के तलाश में गए हुए हैं। वहीं, फतेहपुर नयकीपरा टोला निवासी शिवनाथ महतो की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि हमको दो बेटी, तीन बेटा समेत पांच बच्चे हैं। हमारी गौतमी अनीता देवी पति मनोज महतो को कोई संतान नहीं था। मेरा छोटा पुत्र अजीत कुमार जन्म के चार दिन का था तो अपनी गोतनी अनीता देवी को पोसपुत्र के रूप में दे दिया था। अनीता देवी मेरी पुत्र को लेकर अपनी बहन के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। लौट के दौरान हादसा में अजीत कुमार की मौत हो गया।