Bihar : तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री का नाम लेते हुए बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीएम अचेत हैं और बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए हैं।
वैशाली जिला के हाजीपुर के लोदी पुर पहुंचे नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने फिर से बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर बिहार सरकार पर जमकर हमला किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए हैं। बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर हो गये हैं। बेखौफ अपराधी लगातार बिहार में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ पता ही नहीं है।तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह (सीएम) अचेत अवस्था में हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधिक घटनाएँ अनियंत्रित हो गए हैं। बेखौफ अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला इसका नहीं है। तेजस्वी यादव ने आंकडा बताते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर बिहार में 100 से अधिक हत्या हुई हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अपराधी ही बिहार में सरकार चला रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार 80 हजार करोड़ से ज्यादा का हो गया है। CEG के रिपोर्ट में बिहार में पहला इंजन भ्रष्टाचार में है तो दूसरा इंजन आपराधिक घटना में। तेजस्वी यादव हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ महुआ के विधायक मुकेश रोशन भी मौजूद थे। वही तेजस्वी यादव के कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ हाजीपुर में स्वागत किया है।