फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुनौरा धाम को मिलेगा सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सीधा संपर्क; अयोध्या और पटना से सीधा जुड़ाव

Sun, 10 Aug 2025 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम को सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सीधे राजधानी पटना और अयोध्या समेत देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुनौरा धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम अब देश और दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम होने जा रही है। यहां भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास हो चुका है और अगले तीन वर्षों में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर अलौकिक मंदिर तैयार करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही इस ऐतिहासिक स्थल को सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सीधे राजधानी पटना और अयोध्या समेत देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। हाल ही में हुए शिलान्यास समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इन तीनों माध्यमों से सीधी संपर्कता सुनिश्चित करने की घोषणा की।

विज्ञापन

 
राम-जानकी मार्ग से अयोध्या तक सीधा सफर
पुनौरा धाम को तीन से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने की तैयारी है, जिनमें सबसे अहम 13,186 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा राम-जानकी मार्ग है। यह सड़क अयोध्या से सीवान, मशरक, शिवहर (70 घाट पुल) होते हुए सीतामढ़ी और भिट्ठा मोड़ से नेपाल तक जाएगी। सीतामढ़ी में पुनौरा धाम को इस मार्ग से जोड़ने के लिए चार किलोमीटर लंबी विशेष सड़क बनाई जाएगी, जिससे यह धाम सीधे राम-जानकी मार्ग से जुड़ जाएगा। 426 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सीमा से शुरू हो चुका है, जबकि पुनौरा धाम तक की दूरी लगभग 238 किलोमीटर होगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया एयरपोर्ट से 15 सितंबर से शुरू होगी उड़ान सेवा, सांसद पप्पू यादव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

 
इसके अलावा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनवर्षा रोड को दो से चार लेन में अपग्रेड करने का काम जारी है। पटना से सीतामढ़ी को जोड़ने वाली चार लेन सड़क बनने के बाद राजधानी से पुनौरा धाम की यात्रा और आसान हो जाएगी।
 
रेल संपर्क के लिए भी तेजी से प्रयास
रेल मार्ग से संपर्क बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने केंद्रीय रेल मंत्रालय को विशेष अनुरोध किया है। दरभंगा-सीतामढ़ी-नरकटियागंज रेलखंड का 256 किलोमीटर लंबा दोहरीकरण कार्य 4,080 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है, जिसका शिलान्यास हाल ही में प्रधानमंत्री ने किया था।
 
इसके अलावा सीतामढ़ी से शिवहर तक 28 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन को मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी लागत 566 करोड़ रुपये है। इस रेल लाइन से पुनौरा धाम मंदिर महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर होगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए रेल यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: देसी कट्टा लेकर थाने पहुंचा सनकी युवक, पुलिस को चकमा देकर फरार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
 
हवाई मार्ग से यात्रा होगी त्वरित
पटना हवाई अड्डे से पुनौरा धाम तक पहुंचने के लिए पहले से कई रास्ते मौजूद हैं, लेकिन पटना-सीतामढ़ी एनएच बनने के बाद यात्रा का समय काफी घट जाएगा। वहीं दरभंगा हवाई अड्डे से जुड़ने के लिए मौजूदा सड़क के अलावा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एनएच से सीतामढ़ी को जोड़ा जा रहा है। यहां से पुनौरा धाम तक विशेष सड़क पहले से निर्माणाधीन है, जिससे अधिकतम एक घंटे में दरभंगा से धाम तक पहुंचा जा सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें