बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज के अंदर उम्मीदवारी और चुनाव लड़ने का आवेदन दिया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति ने आवेदन दिया था, प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव लड़ें, जिसको लेकर प्रशांत किशोर ने भी सहमति जताया था और कहा था कि पार्टी का फैसला होगा तो मैं जरूर राघोपुर से चुनाव लड़ूंगा।
पीके बोले, यह सब पार्टी के अंदर तय होगी, पार्टी जहां से चाहेगी वहां से हम चुनाव लड़ेंगे। चाहे वह राघोपुर विधानसभा हो या हरनौत विधानसभा हो या कहीं भी। अगर दल कहेगा तो तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ना है तो बिल्कुल लड़ेंगे। तेजस्वी क्या चीज है, अगर पार्टी कहेगी पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना है तो मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी जो फैसला करेगी, वही करूंगा।
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट का इंतजार; जानें कब होगा जारी और कैसे करें डाउनलोड
लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रशांत किशोर बिहार के दो विधानसभा क्षेत्र पर अपना नजर बनाए हुए हैं, जिसका जिक्र भी प्रशांत किशोर ने कर दिया है। पहले विधानसभा क्षेत्र तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर और दूसरा बिहार के हरनोट विधानसभा क्षेत्र। जहां पर जदयू के उम्मीदवार हरि नारायण सिंह विधायक हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार प्रशासनिक सेवा के 46 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, 12 को मिला अपर सचिव का प्रभार
आपको बता दें कि जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर शुक्रवार को हाजीपुर पहुंचे थे। जहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिहार के राघोपुर और हरनौत विधानसभा से चुनाव लड़ने का इशारा भी किया है। अपनी ताकत की प्रस्तुति करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने कहा तो मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ जाएंगे। बता दें कि वैशाली जिले के महुआ में एक जनसभा को भी प्रशांत किशोर संबोधित किए। फिर से प्रशांत किशोर ने दोहराया है कि हमारी सरकार बिहार में बनती है तो शराबबंदी को तुरंत खत्म कर दिया जाएगा।