फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन महिला और तीन पुरुष गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 07:40 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली पुलिस ने खरौना पोखर स्थित होटल और रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में तीन पुरुष गिरफ्तार और तीन महिलाएं रेस्क्यू की गईं, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। मौके से 2,040 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली पुलिस ने शांतिस्तूप स्थित खरौना पोखर के पास चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार यह धंधा होटल संचालक चोरी-छिपे चला रहे थे।

विज्ञापन


होटल मालिक और मैनेजर चलाते थे रैकेट

हाजीपुर सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को खरौना पोखर स्थित एक होटल और रेस्टोरेंट में देह व्यापार चलाने की सूचना मिली थी। यह धंधा होटल मालिक और मैनेजर द्वारा चलाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम ने किया छापा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में दो महिला सब-इंस्पेक्टर और वैशाली अंचलाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में शामिल किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन


आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए सभी आरोपी

एसडीपीओ मंडल ने बताया कि सभी आरोपी आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम
विज्ञापन


मौके से बरामद कैश और मोबाइल

पुलिस ने मौके से 2040 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए। इससे पहले भी वैशाली के कई होटलों में छापेमारी की गई थी, जहां महिला और पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसडीपीओ ने बताया कि होटल मालिक अमरेश सहनी और अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोनों होटलों को तत्काल सील कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई होटल संचालक ऐसे कृत्यों में पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें