फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'पाकिस्तान को वो हाल होगा, जो इतिहास में याद रखा जाएगा', जेडीयू प्रवक्ता का बयान

Fri, 02 May 2025 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Rajiv Ranjan Statement: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, पाकिस्तान का वो हाल होगा, जो इतिहास में याद रखा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी देश के लिए चिंतित हैं।
विज्ञापन
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, बिहार में नीतीश कुमार हैं तो निश्चित है केंद्र में नरेंद्र मोदी है तो मुमकिन है। इंडी अलायंस के लोग झूठ और पाखंड के पोटली हैं और हमारे काम से डरे सहमे हुए हैं। पाक को लेकर कहा, हम भारत के ऊपर किए गए हमले का ऐसा जवाब देंगे, जिसको लेकर पाकिस्तान देश अब कभी कल्पना भी नहीं कर सकता है।भारत सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी के बाद आगे का भी हमने रास्ता खोल रखा है। साल 1965 में लाहौर तक 1971 के बांग्लादेश के टुकड़ा अब इतना टुकड़ा होगा, जिसकी कल्पना पाकिस्तान सपने में भी नहीं करेगा। 2025 में जो होगा, उसको दुनिया भी देखेगी और इसको पाक याद रखेगी।

विज्ञापन


राजीव रंजन ने कहा, जाति आधारित गणना को लेकर हम पूर्व से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ खड़े थे और इस गणना से किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। खासकर सवर्ण समाज को लेकर भी हताश होने की जरूरत नहीं है। यह निर्णय देश हित में निर्णय है और इसका पूर्व आकलन नहीं करे जो होगा, वह बेहतर होगा। हम सब लोग सबका साथ सबका विकास वाले लोग हैं और इसमें किसी को भी परेशानी नहीं होगी। हमारी पार्टी सभी के साथ खड़ी है। जहां आज तक कोई भी सोच नहीं सकता था, वहां एक चाय वाले ने सब कुछ कर दिखाया है। 

यह भी पढ़ें: सुरक्षा पुख्ता...पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़ी सड़कों पर पुलिस तैनात
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस बात की टेंशन विपक्षी दलों में हो गई है कि हम लोगों ने इस निर्णय को कैसे ले लिया है। जाति आधारित गणना को लेकर के हमने तो पूर्व में वर्ष 2019-2021 में जब हमारे एनडीए का गठबंधन किया, हमारे प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि बिहार चाहे तो कभी भी अपने सभी संसाधन का इस्तेमाल कर जाति आधारित गणना को करा सकता है और ऐसा बिहार ने किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान से पूछे कई सवाल, सीएम नीतीश कुमार के बारे में ऐसा कहा

इस फैसले का स्वागत किया है। हम सब भारत के संविधान को मनाने वाले लोग हैं और जब संविधान हमें जाति आधारित गणना करवाने की अनुमति देती है तो दिक्कत क्या है। आज तक कांग्रेस ने सात दशक तक देश का शासन किया है और कितना काम पिछड़ा और अन्य समाज के लिए किया गया, यह जगजाहिर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें