फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जननायक एक्सप्रेस से करीब 48 लाख रुपये की अफीम बरामद, तस्करी में शामिल दो लोग हुए गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar: आरपीएफ हाजीपुर प्रभारी साकेत कुमार ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 48 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के सिंडिकेट और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर जंक्शन पर सोमवार को एनसीबी पटना की सूचना पर आरपीएफ और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में जननायक एक्सप्रेस से करीब 48 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद की गई। इस दौरान अफीम की तस्करी में शामिल एक महिला समेत दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, जननायक एक्सप्रेस जैसे ही हाजीपुर स्टेशन पहुंची, आरपीएफ और एनसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोगी में दबिश दी। वहां एक महिला और एक पुरुष के पास से काले रंग का पिट्ठू बैग और एक सफेद प्लास्टिक का झोला बरामद किया गया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से ब्राउन टेप में लिपटे अफीम के आठ पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब 8 किलो बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: 25 मई को बिक्रमगंज में आएंगे RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जातीय जनगणना को बताया ऐतिहासिक फैसला    

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बैसाहा गांव निवासी राकेश साह (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय गंगा साह, और निर्मला देवी (45 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय हरकिशोर प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनसीबी पटना ने एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरपीएफ हाजीपुर प्रभारी साकेत कुमार ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 48 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के सिंडिकेट और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें