फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान', नारा लगाकर काले परिधान में उतरीं BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

Mon, 01 Sep 2025 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. ममता रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान देश की महिलाएं कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। जब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं। काले परिधान में पहुंची कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर मौन जुलूस निकाला और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध जुलूस भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर भारत माता पार्क तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन किया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. ममता रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान देश की महिलाएं कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। जब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया जा चुका है और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें; झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; लगाया ये आरोप

मोर्चा की नेत्री मोनालिसा रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश की माताओं-बहनों के सम्मान के लिए काम किया है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। ऐसे प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी, विरोध प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें