फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हत्या, मायके के खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 23 Nov 2025 05:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई होगी। मृतका की शादी दिसंबर 2020 में गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा गांव में हुई थी। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा दउदनगर गांव में रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में खेत से बरामद हुआ। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी मुन्ना भगत की 25 वर्षीय पुत्री पार्वती कुमारी के रूप में की गई है। वह कुछ दिन पहले ही ससुराल से मायके आई हुई थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

विज्ञापन


पढे़ं: 'मुस्लिम समुदाय को हर जगह सम्मान मिलता है', मौलाना अरशद मदनी के बयान पर मंत्री जमा खान बिफरे 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मीनापुर थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि महिला की हत्या की पुष्टि हुई है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई होगी। मृतका की शादी दिसंबर 2020 में गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा गांव में हुई थी। मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें