फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल से घर लौट रही मां-बेटी को तेज रफ्तार स्कूल बस ने रौंदा; महिला की मौत, छात्रा गंभीर घायल

Wed, 20 Nov 2024 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रही महिला को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थानाक्षेत्र स्थित सीमरा चौक पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला और उसकी बेटी सेंट्रल स्कूल से घर लौट रहे थे, जब एक तेज रफ्तार डीपीएस स्कूल की बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

 
बेटी को स्कूल से लेकर लौट रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर को 35 वर्षीय रूबी कुमारी (मृतका) अपनी बेटी सिद्धि कुमारी के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। वह पुलिस लाइन स्थित अपने घर जा रही थी। तभी डीपीएस लगमा की एक तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते हुए महिला और उसकी बेटी को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को तुरंत डुमरा पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। महिला की पहचान बाजपट्टी के मधुबन गांव निवासी प्रकाश कुमार की पत्नी रूबी कुमारी के रूप में की गई है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन के पास अपने परिवार के साथ रह रही थी।
विज्ञापन



 
स्कूल बस को पुलिस ने किया जब्त
हादसे के बाद डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने डीपीएस स्कूल की बस को जब्त कर लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, घायल छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 
डीपीएस स्कूल की बस से पहले भी हो चुकीं घटनाएं
गौरतलब है कि यह पहला हादसा नहीं है जिसमें डीपीएस लगमा की बस संलिप्त है। इस स्कूल की बस से पहले भी लगभग आधा दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोग और अभिभावक चिंता में हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें