फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पीके शर्त के साथ करेंगे लालू प्रसाद का समर्थन, सीएम के नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने की भी बताई वजह

Sun, 25 May 2025 09:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar :जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर  लालू प्रसाद उनकी बात को मान लें तो वह उनका पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने के कारणों पर भी जमकर बोला। 
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया है। इस खबर के बाहर आते ही बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया   है। वैशाली पहुंचे प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव दूसरे यादव को मुख्यमंत्री बनायें तो हम भी उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव किसको परिवार से निकाल रहे हैं किसको परिवार में रख रहे हैं इससे बिहार को क्या लेना-देना है। प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या लालू यादव ने ऐसा कहा है कि बिहार के कोई दूसरे यादव को नेता बना देंगे। लालू यादव सिर्फ चाहते हैं कि तेजस्वी यादव ही बिहार के मुखिया बनें। अगर राष्ट्रीय जनता दल लालू यादव अगर किसी दूसरे यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दें तो जन सुराज उनके समर्थन में खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया में बीच सड़क पर होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, ADG से हुई मुठभेड़

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी खूब बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए। इसकी वजह यह है कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं, इसलिए नीतीश कुमार को ढांक तोप कर सुरक्षा में रखा गया है। मुख्यमंत्री डर के मारे नीति आयोग के बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अगर वहां जाते तो दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करना पड़ता और देश की मीडिया देखती कि उनका मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में किसी को सिपाही बनना होता है तो उसको फिजिकल टेस्ट देना है। शिक्षक बनना है तो मेडिकल टेस्ट देना होता है, लेकिन बिहार के मुखिया को ना शारीरिक जांच है ना मानसिक जांच करना है। प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में कहा कि उन्हें अपना नाम पता भी याद नहीं। वह कहीं स्टेज पर महिलाओं को पकड़ लेते हैं तो कभी राष्ट्रगान के समय ताली बजाने लगते हैं। 
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: "माई-बहन के साथ अत्याचार और दुराचार करने वाले ही ला रहे योजना", केंद्रीय मंत्री मांझी ने कही योजना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें