फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मानवता फिर शर्मसार: सीढ़ियों पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम कक्ष तक ले गए शव, वायरल वीडियो ने खोली पोल

Tue, 12 Aug 2025 08:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: बेतिया में गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर के जीएमसीएच में एक अज्ञात शव को कर्मचारियों ने सीढ़ियों पर घसीटा है। इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
शव को घसीटते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया जिले के जीएमसीएच में एक बार फिर लापरवाही और संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने न केवल जिले में, बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश और चर्चा का माहौल बना दिया है।

बताया जा रहा है कि बेतिया-नौतन रोड स्थित पालम सिटी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने शव को स्ट्रेचर या अन्य उचित साधन की जगह सीढ़ियों पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम कक्ष तक पहुंचाया। यह शर्मनाक दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस घटना ने जीएमसीएच की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के प्रति इस तरह के अमानवीय व्यवहार ने स्थानीय लोगों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। लोगों का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों की घोर अवहेलना है।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार प्रशासनिक प्रशिक्षण में नया मील का पत्थर, बिपार्ड गया जी कैंपस को मिला ISO सर्टिफिकेट

गौरतलब है कि बेतिया जीएमसीएच में कुव्यवस्था, संसाधनों की कमी और लापरवाही के मामले पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। लेकिन इस बार मामला मृतक के सम्मान से जुड़ा है, जिसने अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं, आमजन और सामाजिक संगठनों ने वरीय अधिकारियों से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि इस बार जिम्मेदारों पर गाज गिरती है या मामला फिर से ठंडे बस्ते में चला जाता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें