फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE 2025 Final Result: बिहार के उज्ज्वल ने यूपीएससी टॉप 10 में बनाई जगह, तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता

Fri, 06 Mar 2026 05:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

UPSC CSE 2025 result: वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी उज्ज्वल प्रियांक ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता के बाद उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
मां के साथ एक तस्वीर में प्रियांक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत बिदुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03, बिदुपुर दिलावरपुर पूर्वी निवासी अभियंता संजीव कुमार के इकलौते पुत्र उज्ज्वल प्रियांक ने यूपीएससी की अंतिम परीक्षा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल कर गांव, जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उज्ज्वल प्रियांक के पिता अभियंता संजीव कुमार एक कुशल किसान भी हैं। उन्होंने दूर-दूर तक आम समेत अन्य फलों के बगीचे लगाए हुए हैं और घर पर रहकर खेती-किसानी की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उज्ज्वल प्रियांक शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं।

जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज ली बीटेक की डिग्री

विज्ञापन

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के एक निजी स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से पूरी की। वर्ष 2016 में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10 सीजीपीए हासिल किया, जबकि वर्ष 2018 में आईएससी परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

ये भी पढ़ें- Anuj Agnihotri UPSC: इस बार राजस्थान के सिर बंधा ताज, जानें कौन हैं रावतभाटा के यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री

सफलता पर गर्व जता रहे लोग

विज्ञापन

उज्ज्वल प्रियांक ने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की है। उनके परिणाम घोषित होने के बाद उनके पैतृक घर पर पिता अभियंता संजीव कुमार उर्फ जुगनू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताया जाता है कि उज्ज्वल प्रियांक का परिवार क्षेत्र का प्रतिष्ठित परिवार रहा है। उनके दादा स्वर्गीय राम नरेश सिंह के बड़े भाई नंदेश्वर सिंह और सुरेश सिंह क्षेत्र के प्रतिष्ठित जमींदार थे। उनके परिवार द्वारा बिदुपुर बाजार में परदादा के नाम पर राम नंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के लिए भूमि दान की गई थी। 

स्थानीय लोगों के अनुसार उनके पूर्वज समाजसेवी रहे हैं और गांव व क्षेत्र के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। फिलहाल उज्ज्वल प्रियांक अपने घर पर ही मौजूद हैं, जहां लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं, मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं और उनकी सफलता पर गर्व जता रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें