फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गेहूं चोरी के शक में दो युवकों को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई; पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 21 Apr 2026 10:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली के पदमौल गांव में गेहूं चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जेसीबी में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। पूछताछ में युवकों ने चोरी से इनकार किया है। लिखित शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस उन्हें छोड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के तिसीऔता थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में कथित चोरी के शक में दो युवकों को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात एक घर में घुसे थे, जिसके बाद लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और जेसीबी में बांधकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। 
विज्ञापन


दो युवकों की बाइक जब्त
पुलिस ने दोनों युवकों की बाइक भी जब्त कर ली है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी व्यक्ति ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। आवेदन नहीं मिलने के कारण पुलिस दोनों को छोड़ने की तैयारी में जुटी थी। पकड़े गए युवकों की पहचान गांव के ही संतोष शर्मा के पुत्र सत्यम शर्मा और अरुण सहनी के पुत्र बबलू सहनी के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने लगाया चोरी का आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवक पदमौल गांव निवासी जयकांत राय के घर में कथित तौर पर चोरी की नीयत से घुस गए थे। घर के अंदर से खटपट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए और शोर मचाने लगे। हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों को जेसीबी में बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिसीऔता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों ने चोरी के आरोप से किया इनकार
पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि वे अपने एक दोस्त को घर छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जयकांत राय के घर के पास बाइक से गिर गए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवकों ने दावा किया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की चोरी नहीं की है और बिना वजह उन्हें बांधकर मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें-  पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, एफआईआर दर्ज कराने वाला भैसुर ही निकला आरोपी; दोस्त संग गिरफ्तार

क्या बोली पुलिस
इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पदमौल गांव में दो युवकों को गेहूं चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए युवकों में से एक हाल ही में पंजाब से अपने घर लौटा था। आवेदन के अभाव में दोनों युवकों को छोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें