फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आधी रात प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दी शादी, अब वीडियो हुआ वायरल

Thu, 23 Apr 2026 01:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चकहरिहर गांव में एक प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया, जहां मुजफ्फरपुर से अपनी प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने रात में पकड़ लिया। भारी हंगामे के बाद ग्रामीणों ने दोनों की सहमति से तुरंत शादी कराने का फैसला लिया और पंडित बुलाकर मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया गया।  
विज्ञापन
शादी के बाद प्रेमी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के पातेपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां इश्क का भूत उतारने के लिए ग्रामीणों ने अनोखा तरीका अपनाया। मुजफ्फरपुर से वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चकहरिहर गांव अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को भारी संख्या में ग्रामीणों ने देर रात पकड़ लिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कराई शादी
जिसके बाद मौके पर काफी गहमागहमी के बाद लोगों ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के एक युवक का पिछले छह महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती रात भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। लेकिन उस समय वह बच गया था। हालांकि इस बार वह दोनों को पकड़ लिया गया जिसके बाद काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला।

ग्रामीणों का फैसला और शादी की तैयारी
ग्रामीणों ने तुरंत फैसला सुनाया कि अगर प्यार किया है तो उसे अंजाम तक भी पहुंचाना होगा। आनन-फानन में पंडित जी को बुलाया गया। रात के सन्नाटे में मंत्रोच्चार शुरू हुए, प्रेमी के सिर पर सेहरा सजा और प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर दोनों को हमेशा के लिए एक-दूजे का बना दिया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को साफ कह दिया कि यह शादी दोनों की आपसी सहमति और रजामंदी से कराई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जहानाबाद में शादी बनी अखाड़ा, डीजे विवाद में टूटी गाड़ियां, घायल हुआ दूल्हा
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में है। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस ने बताया है कि सूचना मिली थी कि किसी की जबरदस्ती शादी कराई जा रही है, लेकिन मौके पर जाने पर पता चला कि रजामंदी से शादी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें