बिहार में वर्दी पहनकर रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय की ओर से एक दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बाद भी वर्दी में रील बनाने का ट्रेंड जारी है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक
वर्तमान में आलमगंज थाने में है तैनाती
बताया गया कि आनंद कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के टारा चौरी गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह पटना जिले के आलमगंज थाने में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात है। वायरल वीडियो में आनंद कुमार वर्दी पहने गाड़ी में बैठकर एक भोजपुरी गीत ‘काश की हमहूं बाली होती, सोच सोच मन झूमत बा, तनी ताक देतू त हम मर जइती, बिना गंगा में नहइले तर जइती’ पर झूमते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा उसका एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान राइफल के साथ ओवरब्रिज पर खड़ा दिखाई दे रहा है।