फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इंजीनियर का हाथ कटकर पुल से नीचे गिरा

Sun, 01 Mar 2026 12:06 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News : गांधी सेतु पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर का हाथ कटकर पुल से नीचे गिर गया। इंजीनियर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस जांच पड़ताल करती हुई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पुल पर एक ट्रक की ठोकर से इंजीनियर का हाथ कट गया और हाथ कट कर नीचे गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना पटना सिटी की है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'यादव' को 'कुमार' किए जाने पर PUSU चुनाव में हंगामा; तेज प्रताप के समर्थन से उतरे प्रत्याशी की पिटाई!

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 46 के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इंजीनियर का एक हाथ शरीर से अलग होकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरा। घायल इंजीनियर की पहचान पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अकील के रूप में हुई है। अकील एक निजी कंपनी में काम करते हैं और रोज की तरह मुजफ्फरपुर से काम करके वापस पटना लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 37 प्रतिशत मतदान; अध्यक्ष पद पर टक्कर में दो प्रत्याशी
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अकील को तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।  वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election : खुद ही लड़-भिड़ रहे सत्तारूढ़ दलों के छात्र संगठन, क्या रहा है नफा-नुकसान का गणित?

घटना के संबंध मे  लोगों ने कहा कि यह एक साफ तौर पर हिट एंड रन का मामला है, जिसमें ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है। हादसे के पीछे गांधी सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य और संकरी लेन को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित ट्रैफिक और सुरक्षा मानकों की कमी के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर नियंत्रण और निर्माण स्थल पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की मांग की है। आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।

मौके पर पुलिस जांच पड़ताल करती हुई

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें