फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ड्रग्स के जाल पर वार! जंदाहा में पति-पत्नी समेत चार तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हिरोइन और नगदी बरामद

Sat, 21 Feb 2026 06:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अरनिया पत्ता गाछी काली मंदिर के पास एक घर से 34 डिबिया में 13.72 ग्राम हिरोइन और 1,96,340 रुपये नगद बरामद किए।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के जंदाहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करनौती रोड स्थित ग्राम अरनिया पत्ता गाछी काली मंदिर के निकट एक घर में छापेमारी कर हिरोइन कोटा के साथ पति-पत्नी और पुत्र सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 34 छोटी डिबिया में करीब 13.72 ग्राम हिरोइन कोटा, नगद 1,96,340 रुपये और अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में चार गिरफ्तार तस्करों सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि करनौती रोड स्थित ग्राम अरनिया पत्ता गाछी काली मंदिर के पास राहुल कुमार पिता कमल किशोर सिंह और उनके परिवार के लोग नशीला मादक पदार्थ हिरोइन के साथ पकड़े जा सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहुल कुमार के घर पहुंची। इसी दौरान जंदाहा गश्ती दल के पीटीसी संजीत कुमार भी बल वाहन के साथ पहुंच गए और घर की घेराबंदी की गई। घेराबंदी के समय एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घर के पीछे से भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया। उसी समय सीओ जंदाहा सौम्या भी मौके पर पहुंच गईं। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रवि कुमार, कमल किशोर सिंह, प्रेम देवी और राहुल कुमार बताया।

तलाशी में डिबिया और नगदी बरामद
तलाशी के दौरान प्रेम देवी के पास से 12 छोटी डिबिया, रवि कुमार के पास से 8 छोटी डिबिया और राहुल कुमार की दाहिनी जेब से 6 छोटी डिबिया बरामद की गई। घर से भी 8 छोटी डिबिया मिली। घर की तलाशी लेने पर एक झोले में 1,94,300 रुपये मिले। घर की छत पर बने कमरे की तलाशी लेने पर वहां बैठाकर नशा कराने से संबंधित 6 लाइटर और 11 खाली छोटी डिबिया बरामद हुई।
विज्ञापन

 

पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

बरामद डिबिया के बारे में पूछने पर सभी ने बताया कि छोटी डिबिया में भरा पदार्थ नशा करने वाला कोटा यानी हिरोइन है। उन्होंने बताया कि वे लोग बिदुपुर के महेंद्र राय पिता भूखल राय, ग्राम खिलवत गन्नी नाथ घाट, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली से मंगाकर घर से बेचते थे और घर में बैठाकर नशा भी कराते थे। बरामद रुपये के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि यह पैसा हिरोइन बेचकर जमा किया गया था। कुल 34 डिबिया में 13.72 ग्राम हिरोइन कोटा बरामद किया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार तस्करों का नाम और पता

  • रवि कुमार, पिता अशोक राय, ग्राम जरपुरा थाना हलई जिला समस्तीपुर, वर्तमान पता ग्राम अरनिया थाना जंदाहा जिला वैशाली।
  • कमल किशोर सिंह, पिता स्व. जुगल किशोर सिंह, ग्राम अरनिया थाना जंदाहा जिला वैशाली।
  • प्रेम देवी, पति कमल किशोर सिंह, ग्राम अरनिया थाना जंदाहा जिला वैशाली।
  • राहुल कुमार, पिता कमल किशोर सिंह, ग्राम अरनिया थाना जंदाहा जिला वैशाली।


पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें