फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर में युवक पर फायरिंग, बाइक की टंकी में लगी गोली; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 04:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

हाजीपुर के रामभद्र पचपन गांव में एक युवक पर देर रात गोलीबारी की गई। गोली बाइक में लगी और गिरने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर थाना का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वैशाली के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र पचपन गांव दियारा में गुरुवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना में युवक बाल-बाल बच गया, हालांकि गोली उसकी बाइक की टंकी में लगने से छेद हो गया और गिरने से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार रामभद्र निवासी बिंदेश्वर राय के पुत्र अमन कुमार उर्फ टिंकू ने बताया कि वह एक एनजीओ के माध्यम से श्रीमाधव वृद्धा आश्रम का संचालन करते हैं। गुरुवार रात आश्रम में महिला संगोष्ठी आयोजित थी। कार्यक्रम के बाद पड़ोसी पंजाब राय की मृत गाय को साथियों के साथ ठेले पर रखकर घाट की ओर ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain: वंदे मातरम पर इमाम का विवादित बयान, बोले- अल्लाह के साथ किसी और को इबादत में शरीक करना स्वीकार्य नहीं

इसी दौरान घात लगाए एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी स्प्लेंडर बाइक की टंकी में लगी, जिससे टंकी में छेद हो गया। अचानक हुए हमले में अमन बाइक से गिर पड़े और उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
अमन कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले के साथ चार-पांच अन्य लोग भी थे, जिन्हें वह पहचान नहीं सके। उन्होंने आशंका जताई कि नशा मुक्ति अभियान और सामाजिक गतिविधियों के कारण कुछ लोग उनसे नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पुलिस से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें