फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल आये जीजा पर लगा नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Feb 2026 09:15 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में ससुराल आए दामाद ने रिश्ते को कलंकित कर दिया और अपनी ही साली को अपनी हवस का शिकार बनाया। ससुराल पक्ष के लोगों की शिकायत पर आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस जांच करती हुई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र में ससुराल आये एक युवक पर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग स्तब्ध रह गये। इस मामले में आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाला है। 

विज्ञापन


साली को घर में अकेले पाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल लालगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके में आया हुआ था। इसी दौरान नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की भनक लगते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपित जीजा को हिरासत में ले लिय है। इसके बाद पीड़िता से जानकारी ली गयी। 

एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दिये जाने के बाद सदर एसडीपीओ टू गोपाल मंडल भी एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गयी, ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। वहीं पुलिस के द्वारा नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  इधर डिप्टी सीएम ने किया नक्सलवाद खत्म होने का दावा, उधर मिल गया शक्तिशाली प्रेशर आईईडी 
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ ने क्या बताया?
स संबंध में सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच, पीड़िता का बयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। दोषी पाये जाने पर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें