फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधासनभा क्षेत्र पहुंचे तेज प्रताप यादव, बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

Tue, 09 Sep 2025 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Hindi News Today: तेज प्रताप यादव नाव से बिदुपुर के जुरावनपुर घाट होते हुए राघोपुर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और बाढ़ पीड़ितों को सुखा राशन, दवाइयां और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और राजद विधायक तेज प्रताप यादव पहुंचे। वे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए और वहां राहत सामग्री का वितरण किया।

तेज प्रताप यादव नाव से बिदुपुर के जुरावनपुर घाट होते हुए राघोपुर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और बाढ़ पीड़ितों को सुखा राशन, दवाइयां और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। उनके साथ मौजूद डॉक्टरों ने प्रभावित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना, गया, दरभंगा के बाद अब बिहार में नया एयरपोर्ट; 15 को पीएम मोदी सौंपेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट

तेज प्रताप यादव के इस दौरे ने राघोपुर में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि पहले जहां वे महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कर चुके थे, वहीं अब छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में सक्रियता दिखा रहे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव से ही उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और आपदा से बचाव की जानकारी दी। साथ ही राहत सामग्री का लगातार वितरण जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें