मुजफ्फरपुर जिले में घर से दो दिन से गायब एक किशोरी का शव मिट्टी खोदकर बरामद किया गया है। वह दो दिन से गायब थी और परिजनों को अनहोनी की आशंका थी। मामला बेनीबाद थाना क्षेत्र इलाके का है। गायब किशोरी का शव नदी के पास मिट्टी से खोदकर बरामद किया गया है।
वहीं, शव बरामद होने की जानकारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव से दो दिनों से किशोरी गायब थी और उसकी बरामदगी को लेकर परिजन उसकी खोजबीन में लगे हुए थे। इसी दौरान मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को नदी के पास की मिट्टी में गाड़ दिया गया है और जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: नाबालिग से गंदा काम करने के आरोपी विधि-विरुद्ध किशोर पर कोर्ट ने नहीं किया रहम, सुनाई कड़ी सजा
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। परिजनों ने इसको लेकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या किए जाने की भी आशंका जताई है। मृतका का शव थाना क्षेत्र के महुआरा गांव स्थित सियारी नदी बागमती की उपधारा है, के किनारे मिट्टी के नीचे से उसका शव बरामद किया है। इसके साथ ही शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान पिरौंछा गांव निवासी स्वर्गीय रामबाबू राम की पुत्री 17 वर्षीय रीमा कुमारी के रूप में किया गया है।
यह भी पढ़ें: पटना में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ईमेल में लिखा- जज साहब आपकी कोर्ट में आरडीएक्स रखा है
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि एक किशोरी का शव नदी के पास में मिट्टी से बरामद किया गया है। यह भी जानकारी है कि किशोरी दो दिन से घर से गायब थी और परिजन ने इसको लेकर थाने में कोई भी शिकायत नहीं करवाई थी। शव पर गहरे ज़ख्म के निशान पाए गए हैं, आशंका है कि उसकी हत्या कर यहां पर लाकर डंप कर दी गई है। मामले में एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम कराया जाने के शव को मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।