फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने बर्थडे पार्टी में फोन कर बुलाया था

Wed, 07 May 2025 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Student Shot Dead: एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले छात्र को बर्थडे पार्टी में फोन कर बुलाया और फिर हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के निकट आम के गाछी में कार सवार अपराधियों ने बुधवार सुबह गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने भाग रहे अपराधी का पीछा किया। भागने के दौरान अपराधी ने कार से एक स्कूल बस में धक्का मार दिया। डायल 112 की पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौके से अपराधी फरार हो गया।

विज्ञापन


मौके से पुलिस ने आरएन कॉलेज का पास लगा स्विफ्ट डिजायर जब्त किया है। मृतक युवक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के छोटी यूसुफपुर निवासी राजकुमार शाह 18 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: सरकारी तालाबों को मिलेगी विशिष्ट पहचान, जल निकायों को अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि मंगलवार रात में दोस्त ने बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए फोन कर बुलाया था। सुबह में पुलिस द्वारा बताया गया कि आदित्य की मौत हो गई है। आप अस्पताल आ जाइए। अपराधी और आदित्य के बीच बीते आठ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे नगर थाने की पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अपराधी की पहचान कर ली है। छापेमारी कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'आतंकी हमले में जिन महिलाओं के सिंदूर धुल गए थे, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए PAK को मिला करारा जवाब'

जानकारी के अनुसार, एक कार पर आदित्य के साथ दो अन्य युवक आरएन कॉलेज परिसर में पहुंचे थे। कार पर सवार दोनों युवक ने आदित्य को गोली मारकर मौके से भागने लगा। जाम के कारण कार छोड़कर पैदल भाग गया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे आरएन कॉलेज परिसर में एक स्विफ्ट डिजायर कार से तीन युवक आए थे। कार चलाने वाले व्यक्ति को दोनों ने गोली मार दिया। गोली मारकर वह चौहट्टा चौक के निकट कार छोड़कर पैदल भाग गया। कार को जब्त किया गया। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें