फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बालू माफिया से सांठ-गांठ के आरोप में सात पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी सुशील कुमार का बड़ा एक्शन

Mon, 28 Apr 2025 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: एसएसपी ने मौके पर बताया कि सरैया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया और थाना के सभी पंजियों की समीक्षा की गई। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जांच की गई।
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए सरैया थाना में पदस्थापित सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सोमवार को सरैया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना के आगत पंजी, चौकीदार रजिस्टर, सीरिस्ता बंदी गृह, और अन्य बिंदुओं की गहनता से जांच की। साथ ही, पूर्व में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान तीन एएसआई दोषी पाए गए, जिन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, बालू और शराब माफिया से जुड़े मामलों की जानकारी न देने के कारण चार चौकीदारों को भी निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: छात्रा को कुत्तों ने नोच-नोच कर किया जख्मी, इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एसएसपी के इस एक्शन से थाना में हड़कंप मच गया है। कार्य में आंशिक लापरवाही के कारण सात अन्य अधिकारियों का दिन का वेतन काटा गया। एसएसपी ने मौके पर बताया कि सरैया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया और थाना के सभी पंजियों की समीक्षा की गई। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जांच की गई। दोषी पाए जाने पर एएसआई रमेश कुमार शर्मा, शांति प्रकाश कुजूर, और शंकर कुमार सुमन को निलंबित किया गया। वहीं, बालू माफिया और शराब माफिया से जुड़े मामलों की जानकारी न देने के कारण चार चौकीदारों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें