फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अगवा कर चार साल के बच्चे की हत्या, घर से 200 मीटर दूर मिला शव, मुजफ्फरपुर में तनाव

Mon, 28 Apr 2025 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: बच्चे का शव घर से महज 200 मीटर दूर एक खेत में मिला है। शव को हत्या करने के बाद फेंक दिया गया था। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया था, जिस पर पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
चार साल के बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरहचिया गांव में अपहरण किए गए मासूम की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

बताया जा रहा है कि चार वर्षीय अमन कुमार, भोज खाने के बाद घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने औराई थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू की, इसी बीच खेत में अमन का शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। अमन के पिता का नाम शंभू कुमार है, जिन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


पढ़ें: हाईवा गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर घायल; दूसरे हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि बच्चे का शव घर से महज 200 मीटर दूर एक खेत में मिला है। शव को हत्या करने के बाद फेंक दिया गया था। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया था, जिस पर पुलिस जांच कर रही थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शव की बरामदगी हुई है। एसपी ने बताया कि अब तक परिजनों से किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें