वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राजद की बिहार अधिकार रैली के दौरान भाजपा विधायक लखिन्दर कुमार रोशन को गाली देने का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले को लेकर भाजपा नेता जय प्रकाश पासवान ने पातेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि 20 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे सोशल मीडिया पर देखा गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बहुआरा चौक से बरडीहा चौक तक रोड शो के दौरान पातेपुर विधायक लखिन्दर कुमार रोशन को राजद कार्यकर्ता अनिकेत कुमार और अन्य लोग गाली दे रहे हैं।