फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दुष्कर्म का आरोपी एक साल से था फरार, चुपके से पीड़िता से कर ली थी शादी; गांव लौटते ही पुलिस ने दबोचा

Thu, 06 Mar 2025 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में आरोप सत्य पाए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष कुमार, जो सीतामढ़ी जिले के परमानन्दपुर का रहने वाला है, पर एक लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप था। घटना के बाद से ही वह फरार था।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस की दबिश से बचने के लिए चोरी-छिपे पीड़िता से शादी भी कर ली थी। इस मामले में पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कई बार उसके घर पर छापेमारी की और कुर्की-इस्तेहार की प्रक्रिया भी अपनाई, लेकिन वह लंबे समय तक पकड़ में नहीं आया।

गांव लौटते ही गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर औराई थानाध्यक्ष को पता चला कि आरोपी अपने गांव लौटा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें