फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार अधिकार यात्रा के अंतिम दिन तेजस्वी यादव का गुस्सा उफान पर, मंच की ऊंचाई को लेकर हुए नाराज

Sat, 20 Sep 2025 10:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली जिले में 11 बजे एंट्री के लिए निर्धारित थी और पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के बढ़िया में उनका पहला जनसभा संबोधन होना था। हालांकि वे शाम 6 बजे पहुंचे। तेजस्वी यादव नाराज थे क्योंकि मंच की ऊँचाई कम थी।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में बिहार अधिकार यात्रा के अंतिम दिन तेजस्वी यादव रैली में शामिल होने पहुंचे। लेकिन सभा स्थल पर जाने से पहले ही वे गुस्से में लाल हो गए। तेजस्वी यादव लगभग आठ घंटे बाद सभा स्थल पर पहुंचे।

सभा स्थल पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने माइक के माध्यम से तेजस्वी यादव को बुलाया, लेकिन उन्होंने तुरंत मंच पर जाने से इनकार कर दिया। हालांकि भीड़ और लगातार बुलाने के बाद उन्होंने बिना भाषण दिए मंच पर जाने का निर्णय लिया।

वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में यह जनसभा अधिकार यात्रा का पहला मंच कार्यक्रम था। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर तेजस्वी यादव रथ से उतरकर मंच पर पहुंचे और जनता को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो बिहार के सभी डिग्रीधारी को सरकारी नौकरी मिलेगी, महिलाओं को ‘बहन-मा योजना’ का लाभ मिलेगा, और अन्य कई वादे जनता के सामने रखे।

विज्ञापन


पढे़ं; बिजली विभाग की लापरवाही ने कैमूर को जाम में फंसाया, स्कूली बस-एंबुलेंस तक फंसी; लोग परेशान

तेजस्वी यादव की यात्रा समस्तीपुर से शुरू होकर वैशाली जिले में 11 बजे एंट्री के लिए निर्धारित थी और पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के बढ़िया में उनका पहला जनसभा संबोधन होना था। हालांकि वे शाम 6 बजे पहुंचे। तेजस्वी यादव नाराज थे क्योंकि मंच की ऊँचाई कम थी। मनोबल बढ़ाने के बाद वे रथ से उतरकर मंच पर गए और सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें