फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छेड़खानी का विरोध करना मां-बेटी को पड़ा महंगा, बदमाशों ने आपत्तिजनक तस्वीरें की वायरल; पांच पर केस दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 01:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल हो रही पोस्ट और आईडी की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
डीएसपी हिमांशु कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने मायके में रह रही महिला और उसकी नाबालिग बेटी को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने सोशल मीडिया पर महिला और उसकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दीं। इस मामले को लेकर पीड़िता ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कुल 13 फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरों व पोस्ट को वायरल किया। इनमें से दो आईडी महिला के नाम पर भी फर्जी तरीके से बनाई गई हैं। पोस्ट में पीड़िता और उसकी बेटी का मोबाइल नंबर भी डाला गया, जिसके बाद से लगातार उन्हें आपत्तिजनक कॉल और मैसेज आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि पहले भी उक्त आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ स्कूल जाते वक्त छेड़खानी की थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी।

विज्ञापन


पढ़ें: 11 साल से फरार हार्डकोर नक्सली आखिर पकड़ा गया, पूछताछ में खोले कई चौंकाने वाले राज; पुलिस को मिली सफलता    

अब जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बेटी मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई है और डर के कारण स्कूल जाना छोड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर वह अपने साथियों के बीच उपहास का केंद्र बन गई है। इस गंभीर प्रकरण पर साइबर थाना प्रभारी डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल हो रही पोस्ट और आईडी की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें