फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में डायरिया का प्रकोप, एक किशोरी की मौत, 70 लोग बीमार; गांव में दहशत

Tue, 19 Aug 2025 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: गांव में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पातेपुर पीएचसी की मेडिकल टीम लगातार इलाज कर रही है। पहले दिन 20 मरीजों को भर्ती कराया गया, दूसरे दिन 8 और तीसरे दिन 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के बकाढ़ पंचायत में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। बरसात के कारण गड्ढों में जमा सड़ा-गला पानी बीमारी की बड़ी वजह बताया जा रहा है। पंचायत के वार्ड संख्या 3, 4 और 5 में करीब 60 से 70 लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं।

15 अगस्त की रात से गांव में एक-के-बाद-एक लोग डायरिया की चपेट में आने लगे। इस दौरान भगवानपुर कैंजू गांव निवासी विष्णुदेव राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

गांव में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पातेपुर पीएचसी की मेडिकल टीम लगातार इलाज कर रही है। पहले दिन 20 मरीजों को भर्ती कराया गया, दूसरे दिन 8 और तीसरे दिन 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के बाद कई मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भी भेजा गया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के बैनर पर कांग्रेस विधायक का चिपका पोस्टर, जमकर हुआ बवाल; पुलिस पहुंची

बीमारी फैलने के बाद निजी व सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हुई है। कई अभिभावकों ने एहतियातन बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। निजी स्कूल संचालकों ने गाड़ियां भेजना रोक दिया है, जबकि कुछ परिवार पलायन भी करने लगे हैं।

स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में कैंप कर रहा है और लोगों को जागरूक करने में जुटा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अवनी कुमार छुट्टी पर होने के बावजूद चिकित्सकों से संपर्क में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें