फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से की लूट, दुकान में घुसकर की फायरिंग, गल्ले से निकाल ले गए नकदी

Wed, 23 Jul 2025 11:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में छह हथियारबंद बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी की दुकान में घुसकर 1.5 लाख रुपये लूट लिए और फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद दुकान में मिला गोली का खोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ होकर पहुंचे अपराधियों ने चावल के गल्ला व्यवसाई के दुकान में घुस कर लाखों रुपए लूट लिए।आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे हथियार से लैस बदमाशो ने दुकान में घुसकर करीब 1.5 लाख रुपए लूट लिया है और इस दौरान में फायरिंग भी किया।घटना से व्यवसाई में दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी के मिलने के बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल और आसपास के लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मुरौल बाजार का है। 
विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मनियारी थाना क्षेत्र के मुरौल गांव के समीप मनोज कुमार साह नाम के व्यवसाई का फॉर्च्यून का होलसेल का दुकान है।बीती रात की वो अपने दुकान पर थे और तभी बाइक पर सवार छह अपराधी उनके दुकान में घुस गय सभी ने अपना चेहरा ढके हुए था और फिर दुकान में घुसने के बाद से दुकानदार और सभी स्टाफ को बंधक बना लिया।और इस दौरान दुकानदार से पैसा मांगने लगा इसी बीच एक अपराधी ने फायरिंग कर दिया जिसके बाद से सभी सहम गए।और फिर अपराधी गल्ला में रखे 1.5 लाख रुपए लूट लिया।इस दौरान में दुकानदार और स्टाफ के बाइक का चाभी को भी ले लिया।जाने के दौरान में उन सभी को दुकान के अंदर बंद कर शटर गिरा कर फरार हो गया है।जिसके बाद मनोज कुमार के द्वारा मनियारी थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।मौके पर पहुंची हुई पुलिस मामले की जांच पड़ताल को शुरू कर दी है।घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। 

ये भी पढ़ें-नाबालिग के साथ चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग का है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को लेकर पूरे मामले पर मनियारी थाना प्रभारी देवब्रत कुमार ने बताया कि दुकानदार से लूट की सूचना मिली थी। देर रात को बताया गया कि बदमाश करीब 15 हजार रुपए ले गए अभी बताया जा रहा है कि लाखों रुपए ले गए है।हमलोग घटनास्थल का फिर से निरीक्षण कर रहे हैं।मौके से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है।लूट की राशि को लेकर स्पष्ट नहीं हुई है,घटना स्थल और आसपास के लगे हुए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें