फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत; जहर खाने से महिला की मौत, युवक की हालत पर गहराया रहस्य

Fri, 14 Mar 2025 04:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली से देवर और भाभी के प्रेम प्रसंग में दोनों के जहर खाने का मामला सामने आया है। जहर से भाभी की मौत हो गई, जबकि देवर की भी मौत होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले से देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग में जहर खाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिसौर थाना क्षेत्र के मिरतुजा गांव में प्रेम संबंधों के कारण सामाजिक मर्यादा की दीवारें टूट गईं और देवर-भाभी ने साथ में जान देने की कोशिश की। इस घटना में भाभी की मौत हो गई, जबकि देवर की भी मौत की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

 
प्रेम में डूबे रिश्ते, जहरीली हुई कहानी
जानकारी के मुताबिक, मृतका लक्ष्मी देवी (23) की शादी कुछ ही समय पहले मिरतुजा निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी। लेकिन वह अपने ही चचेरे देवर (21) से प्रेम करने लगी थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध गहराते चले गए, जिसकी भनक जब परिवारवालों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन दोनों ने समाज और रिश्तों की दीवार को तोड़ते हुए एक साथ आत्महत्या करने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:नहीं मिली बाइक तो दहेज की बलि चढ़ी गुड़िया; ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, सदमे में मायके वाले
विज्ञापन

 
जहर खाकर फरार हुआ प्रेमी युगल
बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे दोनों को घर में एक साथ देखा गया, उसके बाद से ही दोनों लापता हो गए। देर शाम तक उनकी कोई खबर नहीं मिली, तभी महनार थाने की डायल 112 पुलिस टीम को एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसके बाद उसे तत्काल जंदाहा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
महिला ने तोड़ा दम, देवर की हालत पर पुलिस मौन
डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद लक्ष्मी देवी की बुधवार देर रात मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका पोस्टमार्टम हाजीपुर में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- Crime:दिनदहाड़े दंपती को चाकू से गोदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल; मासूम बच्चों के सामने घटी वारदात
विज्ञापन

 
इधर, उसी दौरान यह भी खबर आई कि देवर ने भी जहर खा लिया है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गुरुवार शाम उसकी मौत की खबर भी सामने आई। हालांकि स्थानीय महिसौर थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार ने कहा कि देवर की मौत की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा नगर थाना हाजीपुर में बयान दर्ज कराया गया है। महिसौर थाने में बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
 
इस घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। एक ओर जहां लोग इस प्रेम प्रसंग को लेकर हैरान हैं, वहीं दूसरी ओर इसे पारिवारिक और सामाजिक विफलता के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें