Bihar : बिहार में ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने यह स्कूल के छत पर जाकर इस घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार में ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहंड भवानीपुर की है। मृतक झारखंड का रहने वाला है। बताया जाता है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान कोहंड भवानीपुर के एक स्कूल में जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। वहीं उस जवान ने स्कूल की छत पर जाकर खुद को गोली मार ली।
ITBP के एक जवान ने आत्महत्या क्यों कर ली, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना के कुछ ही देर बाद फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई और स्कूल परिसर की छत और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी।
घटना के संबंध में पुलिउस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। मृत जवान झारखंड का रहने वाला है। उसकी मौत की खबर मिलते ही सुरक्षा कारणों से स्कूल परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। चुनाव ड्यूटी पर आए अन्य जवानों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है। जवान की सर्विस रिलेटेड दिक्कतें, निजी तनाव या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।