फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ITBP के एक जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; स्कूल के छत पर जाकर दिया घटना को अंजाम

Sat, 22 Nov 2025 05:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : बिहार में ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने यह स्कूल के छत पर जाकर इस घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहंड भवानीपुर की है। मृतक झारखंड का रहने वाला है। बताया जाता है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान कोहंड भवानीपुर के एक स्कूल में जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। वहीं उस जवान ने स्कूल की छत पर जाकर खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ने संभाली पंचायती राज विभाग की कमान, कहा- खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली होगी

 ITBP के एक जवान ने आत्महत्या क्यों कर ली, इसका  खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना के कुछ ही देर बाद फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई और स्कूल परिसर की छत और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंत्रियों के विभाग आवंटन के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान, भाजपा-जदयू से इनके नाम की चर्चा

घटना के संबंध में पुलिउस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। मृत जवान झारखंड का रहने वाला है। उसकी मौत की खबर मिलते ही सुरक्षा कारणों से स्कूल परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। चुनाव ड्यूटी पर आए अन्य जवानों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है। जवान की सर्विस रिलेटेड दिक्कतें, निजी तनाव या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

                       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें