फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ड्यूटी से लौट रहे कर्मी को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत; ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर हुआ फरार

Sun, 17 Nov 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: सदर थाना के एसएचओ अश्मित कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है, जो टक्कर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सदर थानाक्षेत्र के भगवानपुर चौक फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय राकेश कुमार झा की मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और नाइट ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने राकेश झा की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर की ट्रॉली में फंस गई, जिससे राकेश कुमार झा ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को छोड़कर मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर ट्रॉली की जांच की, तो उसमें मृतक का शव फंसा हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को ट्रॉली से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। 
 
बताया जा रहा है कि राकेश कुमार झा पताही गांव के निवासी थे और भगवानपुर चट्टी में किराए पर रहते थे। वह नगर थानाक्षेत्र के सरैयागंज स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। हादसे के समय वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल है।
विज्ञापन



 
सदर थाना के एसएचओ अश्मित कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है, जो टक्कर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रैक्टर चालक फरार है, लेकिन ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें