Bihar : अक्सर देखा जाता है कि विवाहित महिलाओं की ससुराल में हत्या कर दी जाती है। इस घटना में सास, ससुर, ननद और पति को आरोपी बनाया जाता है, लेकिन इस घटना में गर्भवती
विवाहिता की हत्या उसके मायके में ही हो गई।
वैशाली में पति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर धनिया गांव की है। घटनास्थल मृतका का मायका है। आरोपी पति बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव निवासी गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज है, जो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। मृतका शब्बो खातून (22) थी।
घटना के संबंध में सब्बो के पिता ने बताया कि शब्बो खातून गर्भवती थी, इसलिए कुछ दिनों से वह अपने मायके में रह रही थी। उसका पति मोहम्मद इम्तियाज भी उसी के साथ रह रहा था। उन्होंने आगे बताया कि जब सुबह में कमरे से काफी देर तक कोई बाहर नहीं निकला तो परिवार के अन्य सदस्य यह समझने के लिए कमरे में घुसे कि आज कमरे से बाहर निकलने में विलंब क्यों हो रहा है? कमरे का दरवाजा खुलते ही सभी लोग सन्न रह गये। शब्बो खातून का शव फंदे से झूल रहा था। उन्होंने बताया कि शब्बो 5 महीने की गर्भवती थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे दामाद के द्वारा लगातार मेरी हमारी बेटी के मार्फत अपाचे बाइक की मांग की जा रही थी। हम लोग अपाचे बाइक देने में सक्षम नहीं थे, इस वजह से उसका पति मोहम्मद इम्तियाज मेरी बेटी की हत्या करने की बार बार धमकी देता था। आज उसने मेरी बेटी की हत्या कर दी।
घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। बताया गया कि मोहम्मद इम्तियाज कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था गांव के ही एक लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है तो महिला सहित गर्भ में पालने वालें एक बच्चे की भी जान चली गई है। इस संबंध में भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी किया जा रहा है।