फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंडक नदी में महिला-पुरुष ने लगाई छलांग, दोनों की मौत; नहीं हुई पहचान

Wed, 21 Jan 2026 09:43 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के हाजीपुर में मंगलवार शाम गंडक नदी में एक महिला और एक पुरुष ने एक साथ छलांग लगा दी। घटना में पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में लोगों का भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कौनहारा श्मशान घाट के पास दियरा में गंडक नदी में एक महिला और एक पुरुष ने एक साथ छलांग लगा दी। घटना में पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों शवों की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कौनहारा श्मशान घाट से करीब 400 मीटर दूरी पर स्थित दियारा के पास मंगलवार को एक महिला और एक पुरुष ने गंडक नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने “बचाओ बचाओ” की आवाजें सुनी। रेत पर खेती कर रहे मजदूर तुरंत काम छोड़कर बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी।
 

पढ़ें- Bihar News: भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में महिला कर्मी से छेड़खानी का आरोप, गबन की बात से मामला हुआ पेचीदा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों, मछुआरों और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने गंडक नदी से दोनों को बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि पुरुष की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि महिला अभी सांस ले रही थी। पुलिस ने महिला को अपने गस्ती वाहन पर लादकर तुरंत सदर अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों की पहचान के लिए तलाशी की, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने मृतक महिला और पुरुष की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि दोनों पति-पत्नी हो सकते हैं। पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, घटना के कारणों का भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें