फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तीन घंटे डिजिटल अरेस्ट रहा युवक 10 हजार रुपये में ही कैसे बच निकला? सेक्सटॉर्शन का पूरा खेल देखिए

Tue, 17 Dec 2024 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Digital Arrest: सेक्सटॉर्शन या दूसरे तरीकों से डिजिटल अरेस्ट किए जा रहे लोग लाखों-करोड़ों गंवा देते हैं, लेकिन बिहार का यह युवक तीन घंटे तक चंगुल में रहने के बावजूद महज 10 हजार रुपये में बच निकला। कैसे हुआ यह, यह जानना भी रोचक है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के एक युवक को सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती करना इतना महंगा पड़ गया कि बचने के लिए पुलिस से मदद मांगनी पड़ी। फिर जाकर युवक लड़की से पीछा छुड़ा पाया।

विज्ञापन


दअरसल, सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर युवक को एक अनजान लड़की से दोस्ती करना बहुत महंगा पड़ गया। दोस्ती की जगह साइबर अपराधी ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया और फिर इससे बाहर निकालने की एवज में लाखों रुपये की डिमांड तक कर डाली। दअरसल, फेसबुक वाली दोस्त ने युवक को पहले सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया। फिर तीन घंटे से अधिक समय तक डिजिटली अरेस्ट कर लिया।

बता दें कि इस दौरान बचने के लिए युवक से बदमाशों ने मुक्त करने की एवज में लाखों रुपये की डिमांड किया, जिसमें 10 हजार रुपये भी उसके बताए खाते में ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद जब और अधिक रुपये का मांग किया जाने लगा तो पीड़ित युवक भागते हुए पुलिस के पास पहुंचा और फिर मदद की गुहार लगाई। सभी बात पुलिस को बताया, तब जाकर युवक की जान बची।
विज्ञापन


लड़की का आया फ्रेंड रिक्वेस्ट
पूरे घटना को लेकर पीड़ित युवक ने बताया कि फेसबुक पर अनजान लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया और तभी उसको एक्सेप्ट करते ही उसके पास अचानक कई कॉल आने लगा। फिर कुछ देर बाद वीडियो कॉल करने लगी और फिर उसको बात में उलझाकर बाथरूम में ले गई और वहां वीडियो कॉल कर लड़की खुद न्यूड होकर उसके कपड़े उतरवा लिया। फिर इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा तो उसको दूसरे नंबर से कॉल आने लगा और कहा आपके खिलाफ दिल्ली सीबीआई ने एक न्यूड सेक्स वीडियो बनाने को लेकर केस किया गया है। 

यही नहीं बल्कि कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी में था और उसके पीछे का बैकग्राउंड में थाना दिख रहा था। इस दौरान करीब तीन घंटे तक वह डर से आरोपी के बताए अनुसार रहा और उससे करीब 10 हजार रुपये निकलवा लिया तो उसको लगा कि वह फ्रॉड की जाल में फंस गया है, जिसके बाद वह भागते हुए स्थानीय थाने में आ पहुंचा और फिर पुलिस से मदद लिया, तब जाकर जान छुटी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें