फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के भीखनपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से आग, आधा दर्जन घर जलकर खाक

Fri, 06 Dec 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गए। घटना में लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आग से तबाह हुआ घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में आग लगने की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई है। हादसे में बड़ा नुकसान हुआ है। इस दौरान में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव की बताई गई है। 

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया गया है कि दोपहर में अचानक ही एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें एक घर के बाद कई अन्य घर तक पहुंच गईं। इसके बाद आग ने बढ़ते हुए आधा दर्जन घर को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान पांच लाख रुपये से अधिक कि संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया। वहीं इस आग लगने की घटना के बाद से पूरे ग्रामीण में दहशत की स्थिति बन गई और सभी ग्रामीण इधर-उधर भागते हुए नजर आए हैं। वहीं पर ग्रामीण इसको काबू पाने का प्रयास किया है, लेकिन आग की तेज लपटें के बाद से मौके पर ग्रामीणों का अपने स्तर पर प्रयास किया।

इसके बाद मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान में सभी घर और घर में रखे हुए संपत्ति जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि हम सबों में से एक घर जहां पर शादी होनी थी और इसकी खरीदारी कर सामान रखी हुई थी वह भी जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें